Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गोपनियाता की शपथ

चकिया/ चंदौली। लोक मीडिया ।नगर स्थित आदित्य पुस्तकाल के प्रांगण में गुरुवार की देर शाम को व्यापार मंडल संरक्षक समिति चकिया के वार्षिक चुनाव 2021 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाया।
वही व्यापारियों को संबोधित करते हुए भाजपा एमएलसी ने कहा कि इस दौरान भारत की ओर टिकी थी।  इस संकट में कोई भूख न सोए इसका हर किसी ने भाई बंधु की तरह ख्याल रखा। हमारे व्यापारी बंधु असली कोरोना योद्धा थे । जिन्होंने संकट के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए दुकान खोलकर लोग भूखा न सोए इसके लिए अनाज व अन्य खाद्य सामग्री का बिक्री करते रहे। 
वही क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद के प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज के मजबूत स्तंभ हैं। कोरोना संकट एक बुरा सपना है। इससे अभी भी सतर्क रहना जरुरी है। व्यापारी बंधु भी प्रतिष्ठान में बिक्री करते समय इसका जरुर ख्याल रखें।
तत्पश्चात एमएलसी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने व्यापार मंडल संरक्षक समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, महामंत्री मनोज चैहान, कोषाध्यक्ष रंजीत मोदनवाल, उपाध्यक्ष वशिष्ठ केशरी व मुजाहिर, दिनेश कसौधन के साथ-साथ महामंत्री पद पर रवि कुमार गुप्ता, आलोक आनंद मनीष चैहान को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाया। वहीं संगठन मंत्री के तौर पर मनीष जायसवाल, सहसंगठन मंत्री घनश्याम कसौधन के अलावा आडिटर पद पर अभिषेक पटवा को शपथ दिलाया, और भरोसा दिया कि भविष्य में कभी भी व्यापार मंडल को हमारी जरुरत पड़ती है तो मैं हर वक्त उनके साथ खड़ा रहूंगा।
विशिष्ठ अतिथि डा. प्रदीप मौर्या, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा व अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी ने अपने बिचारों से लोगों को संबोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रुप से दुलारे गोड़, बद्री प्रसाद केशरी, कैलाश जायसवाल, शैलेन्द्र केशरी, कपित मुनी केशरी, राममूरत कुशवाहा, आलोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, रमेश गुप्ता, अखिलेश गोड, दिनेश जायसवाल, अनिल केशरी, प्रभात जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुनील जायसवाल, महेन्द्र मद्धेशिया, इब्राहीम अंसारी, राजू वर्मा, आशु गुप्ता, 
अरविंद गुप्ता, राजेश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सदर मुश्ताक अहमद खां, मोहन वर्मा, कोतवाल रहमतुल्लाह खां सहित अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments