Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों द्वारा प्रदर्शन को लेकर चक्रमण कर पुलिस लेती रही जायजा


चकिया /चंदौली । लोक मीडिया । किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखाई। नगर चौराहों तिराहों पर पुलिस बल तैनात रही । जिससे की किसी प्रकार का बवाल न हो ।  बता दें कि  किसानों का दो माह से अधिक  समय बीत गया लेकिन  उसके बाद भी यह आंदोलन रूकने  का नाम नहीं ले रहा है । वही संबंध में  विपक्षी दल भी आह्वान किए हुए हैं वहीं प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का चक्का जाम या धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद भी विपक्षी दल के पार्टियों द्वारा सड़क पर अपनी आवाज को बुलंद किए हुए हैं। चकिया नगर के आस पास शिकारगंज, सिकंदरपुर, सहित अन्य    क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती लगी रही । वही गांधी पार्क तिराहे पर  किसानों के  प्रदर्शन को लेकर  हालातों का जायजा लेने के लिए पहुंचे एडिशनल एसपी नक्सल अनिल कुमार ने  शांति व्यवस्था को बनाए रखने प्रदर्शन कारीयों किसानों से अपील किये । वही  चकिया क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी  अपने सर्किल में चक्रमण  कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और  कहीं किसी भी जगह पर चक्का जाम होने की संभावना होते ही पुलिस कड़ाई से उसका पालन करें तथा आवागमन बाधित ना होने दे ।

Post a Comment

0 Comments