Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर शिव संग पार्वती विवाह का दुर्गा जी के मंदिर में मनाया जायेगा सालगिरह



चकिया /चंदौली ।लोक मीडिया । नगर स्थित पूर्वी बाजर मां दुर्गा जी के मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर  गुरूवार को विधि विधान से भगवान शिव जी संग पर्वती जी के विवाह का आयोजन कर भक्तगण द्वारा सालगिरह के रूप में मनाया जायेगा । इसके पूर्व मंमलवार को मंडप पूजन का कार्य सम्पन्न कराया गया। इसी क्रम में 10 मार्च दिन बुधवार को हरिद्रलेपन और संगीत का कार्यक्रम आयोजित करने के बाद 11 मार्च दिन गुरुवार को महाशिवरात्रि पर शुभ विवाह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम  व्यवस्थापक बाबूलाल गुप्ता और मंदिर के पुजारी सतीश दूबे व भक्तों द्वारा सम्पन्न होगा। इस आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी ने दी है। 


Post a Comment

0 Comments