Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस चन्दौली व अ0पु0 अधीक्षक सहित जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारी ने किया पैदल गश्त

लोकपति सिंह (संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुगलसराय कस्बे व जीटी रोड पर पैदल गश्त किया गया तथा अ0पु0अधीक्षक सकलडीहा कस्बे में पर्याप्त पुलिस बल के साथ गश्त की तथा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होने के साथ ही समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त अधिकारीगण के नेतृत्व में पैदल गश्त के साथ ही आने जाने वाले लोगों सहित शराब/बियर की दुकान के आस पास खड़े लोगों की तलाशी/चेकिंग, संदिग्ध गाडिय़ों/व्यक्तियों की चेकिंग लगातार की जा रही है। जिस क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों एवं कस्बों में सायं-कालीन फुट पेट्रोलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पड़ने वाले भीड़भाड़ वाले स्थान,बाजार,सर्राफा मार्केट, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड/टैम्पो स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क,सिनेमा हाल आदि स्थानों पर भ्रमण किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा समस्त थाना प्रभारी को प्रतिदिन पर्याप्त पुलिस बल के साथ गश्त करनें व अपराधियों/ अवांछनीय तत्वों/आपत्तिजनक गतिविधियां/छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने व गश्त के दौरान आमजनो से वार्ता कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments