लोकपति सिंह (संवाददाता)
इलिया। स्थानीय पुलिस ने बिहार प्रांत के कैमूर जिला स्थित चांद थाना के पुलिस के साथ महदाइच गांव में डब्लू गुप्ता के घर नोटिस चस्पा किया। न्यायालय के आदेश से एक महीना के अंदर हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। महदाइच गांव निवासी बेचन गुप्ता के पुत्र डब्लू गुप्ता धारा 307, 504, 3/5 ए/ 8 गोवध 11, पशु क्रूरता एक्ट के तहत वांछित है। जो पिछले चार माह से फरार चल रहा है। इलिया पुलिस ने कैमूर जिला के चांद थाना की पुलिस के सहयोग से उसके घर पर शनिवार की शाम सीआरपीसी की धारा 82 के तहत तामिला की कार्रवाई की। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि डब्लू गुप्ता पर पिछले एक जनवरी को महदाइच में पशु तस्करी के दौरान 6 लोगों की वाहन से कुचलकर हुए मौत में भी वांछित था। इसके अलावा उसके ऊपर पशु तस्करी के कई मामले दर्ज थे।

0 Comments