Ticker

6/recent/ticker-posts

चेकिंग अभियान चला कर किया गया 6 वाहनों का हुआ चलाना, 3 सीज

लोकपति सिंग (संवाददाता)

इलिया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की शाम बनरसिया माइनर के पास दो पहिया तथा चार पहिया वाहन सघन चेकिंग अभियान चलाकर 6 वाहनों का चालान 3 मोटरसाइकिल सीज वहीं 1500 सौ रूपये शमन शुल्क वसूले। चंदौली पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल   के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष राय ने सक्रियता दिखाते हुए भारी पुलिस फोर्स के साथ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा बॉर्डर के पास बनरसिया माईनर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। तथा दो पहिया वाहन चलाने वाले को बहुत  शालीनता पूर्वक समझाते हुए थाना प्रभारी  संतोष राय  ने कहा जिवन सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलना अत्यंत जरूरी है

Post a Comment

0 Comments