Ticker

6/recent/ticker-posts

धान की रोपाई न होने से किसानों में रोष । अधिकारियों से किसानों ने लगाई गुहार

मधुप श्रीवास्तव (संवाददाता)

चकिया /चंदौली । जहां प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक किसानों की समस्या को लेकर पुरी तरह से प्रयासरत रहते है तथा सभी जनपद के जिलाधिकारी को भी शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसानों की हर हाल मे सिचाई  के लिएं पानी उपलब्ध कराया जाएं लेकिन चकिया सिचाईं बिभाग के अधिकारीयो को किसानों की समस्या से  कोई लेना देना नही है जिससे किसानों को सिचाईं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा किसानों की धान की खेत रोपाई के अभाव मे खेत खाली पड़े हुए है ।

मामला है चकिया तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम सभा गरला की  जहां गरला जनकुन्ड से पानी के लिए  निकली माईनर  जो की  पिछले  लगभग चार वर्षों से पुरी तरह टुट गयी है तथा पानी काफी मात्रा मे बर्बाद हो जा रहा है  अधिकांश किसानो को सिचाई के लिए निजी साधनों से ही खेत की रोपाई किये है किसानों द्वारा नाली मरम्मत को लेकर सिचाई बिभाग के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक फरियाद लगाई गयी लेकिन  किसानों को बस कोरा आश्वासन ही मिला जबकि पिछले माह किसानों द्वारा सिचाई के लिए प्रदर्शन भी किया गया लेकिन किसानों को बस कोरा आश्वासन ही मिला  गांव के अनिल कुमार सोनु  राजेश, बहादुर ने बताया की अगर किसानों की समस्या का सिचाई बिभाग के अधिकारी अगर नही सुनते है तथा नाली का निर्माण नही करवाते है तो किसानों द्वारा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन को बाध्य होगे जिससे कि समस्या का निस्तारण हो सके ।

Post a Comment

0 Comments