लोकपति सिंह (संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा किया गया वृक्षारोपण,लोगों से अधिक से वृक्ष लगाने के लिए की गयी अपील
मातृभूमि सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे "एक वृक्ष एक जीवन" का कार्यक्रम आज सिंचाई विभाग के शहाबगंज स्थित डाक बंगले पर किया गया जहां पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल ने कहा कि एक पेड़ केवल एक व्यक्ति को ही जीवन नहीं देता बल्कि एक पेड़ अनेक लोगों को जीवन देता है। वृक्ष हमारे जीवन का अहम आयाम हैं उन्हीं से हमें प्राणदायिनी वायु प्राप्त होती है तथा उन्हीं से हमारे दैनिक जीवन की बहुत सारी उपयोगी वस्तुएं प्राप्त होती हैं तथा वृक्ष हमारे पर्यावरण का संरक्षण भी करते हैं। मैं हर व्यक्ति का आह्वान करता हूँ कि वो अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की मैं मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूँ तथा मुझसे जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, उसे मैं अपनी तरफ से करने की कोशिश करुंगा।उक्त कार्यक्रम में आर. के नेत्रालय के निदेशक डॉक्टर आर0 के0 ओझा, मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय सिंह सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

0 Comments