Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी नहीं सुनी गई ग्रामीणों की फरियाद



चकिया कोतवाली क्षेत्र के धनावल कला गांव में स्थित चंद्रावती नाला बारिश के कारण पूरे उफान पर आ गया है जिससे  ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।बताया जाता हैं कि कई गांव को जोड़ता है यह संपर्क मार्ग ग्रामीणों ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो नाले में पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो जाता है इसी रास्ते पर से बच्चे स्कूल आते जाते हैं तथा रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए हम लोग कहीं आने जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं लेकिन अब नाले से गुजर ना नामुमकिन हो गया है उन्होंने बताया कि हमने पूर्व में भी इसकी शिकायत 1076 पर की थी लेकिन अधिकारियों ने यहां आकर इसको देखना भी मुनासिब नहीं समझा तथा अब तक महीनों हो चुके हैं लेकिन 1076 पर भी हमारी फरियाद सुनी नही गई हमारे द्वारा तहसील मुख्यालय पर भी लिखित रूप से इसकी शिकायत की गई थी लेकिन वहां पर भी हमारी फाइलों को दबा दी गई शायद प्रशासन किसी बड़े घटने का इंतजार कर रही है जो कि कभी भी घटित हो सकता है  जहां एक तरफ प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पोर्टल पर हो रही शिकायत को लेकर काफी गंभीर है तथा जल्द से जल्द किसी भी  शिकायत को  निस्तारण करने का आदेश दी हुई है वही अधिकारियों द्वारा शिकायत का निस्तारण ना किया जाना उनके कार्य पर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़े करते हैं

Post a Comment

0 Comments