Ticker

6/recent/ticker-posts

इंद्रदेव के तांडव से लगातार बारिश ने मचाया कोहराम

लोकपति सिंह/उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)

चंदौली । पूर्वांचल सहित सभी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से  सरैया गांव मे जोखू पाल और लाल बरतपाल का कच्चा मकान धराशाही हो गया संयोग अच्छा था कि कोई बहुत बड़ा घटना होने से बाल बाल बच गया ग्राम वासियों का कहना है कि देर रात से बरसात हो रही है इतना खतरनाक बरसात है कि जो कच्चे मकान को कभी भी सलसला करके गिरा सकता है कच्चा मकान गिरने से लगभग 2 घंटे पहले उसमें गाय और बछड़े बांधे हुए थे जो कि उनको वहां से हटा करके किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था और बरसात होते होते लगभग 2 घंटे बाद भरभरा करके अपने आप सारा मकान धराशाई हो गया जो कि ग्रामवासी मुआवजे के लिए प्रशासन से मांग की है
लगातार रिमझिम रिमझिम बारिश सभी काम अस्त-व्यस्त हो गए हैं वही सरैया गांव के ठाकुर दयाल मौर्य जी का मकान बरसात की वजह से गिरने की स्थिति में हो गया है जो कि सारा समान मकान से निकाल कर के बगल के एक मकान में शिफ्ट किया गया है जिसे कोई अप्रिय घटना होने से बचा जा सके

Post a Comment

0 Comments