Ticker

6/recent/ticker-posts

आधा दर्जन से अधिक कच्चा मकान गिरा । दो मवेशियों की मौत

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

इलिया। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं कच्चा मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार की रात से लेकर रविवार के दिन तक क्षेत्र के इलिया कस्बा में अफजल इदरिश अख्तर इदरिश शिवदास जायसवाल पिंटू गुप्ता नखड़ू बनवासी तेजु राजभर विनोद विश्वकर्मा  के मकान धराशाई हो गए। इस प्रकार हाटा ग्रामपंचायत में जोगिंदर यादव का कच्चा मकान गिर गया जिसमें बंधी दो बछिया भी दब कर मर गयी मीरा देवी का भी घर गिर गया मालदह गांव में श्यामसुंदर राम, बहादुर राम,शम्भू राम शिवमूरत राम बाबूलाल राम बिजयी राम और रामअवध प्रजापति  का कच्चा मकान बीती रात धराशाई हो गया।इसके बाद डेहरी कला गांव में फेरु राम छोटकू राम बड़कू राम लक्ष्मण राम और कैलाश राम का मकान धराशाई हो गया। हालांकि मकानों के गिरने से दो बछिया के मौत के अलावा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मगर मकानों के गिरने से दर्जनों परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। इन दिनों ऐसे परिवार के लोग पड़ोस के दूसरे लोगों के घरों में शरण लिए हुए हैं। जिन्हे खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी हो गयी

Post a Comment

0 Comments