Ticker

6/recent/ticker-posts

चकिया-लतीफशाह । अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार। रेस्क्यू जारी


चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफ शाह चकिया रोड पर निबिया ढलान के पास रविवार को एक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी सूचना के मुताबिक गाड़ी में कुल 6 लोग मौजूद थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकालना शुरू कर पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष राय सहित अन्य पुलिसकर्मी ने 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया वहीं एक व्यक्ति अंदर फंसा रह गया जिससे निकालने हेतु रेस्क्यू किया जा रहा है मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि लगभग 1 घंटे से उस में फंसा हुआ है सूचना के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के बाद लतीफ शाह बांध से लगभग 3.5फीट पानी गिरने लगा है जिसके बाद वहां क्षेत्रीय लोगों सहित सैलानियों की आमद बढ़ने लगी रविवार को अलीनगर नई बस्ती से छह दोस्तों का समूह घूमने के लिए लतीफ शाह आए हुए थे जहां पर लतीफ शाह चकिया मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से शाकिर अंसारी समीर, चालक सादिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया वहीं एक अन्य अनवर जिस में फंसा हुआ है जिसे निकालने हेतु लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है लोगों ने बताया कि करीब 1 घंटे से उसमें फंसे हैं खबर लिखे जाने तक कोतवाल संतोष राय उप निरीक्षण राणा यादव व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा रेस्क्यू किया या जारी था वही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही

Post a Comment

0 Comments