Ticker

6/recent/ticker-posts

20 व 21 अक्टूबर को चेहल्लुम मनाने के लिए कमेटी के लोगों ने आपस में किये चर्चा

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

शहाबगंज |क्षेत्र के बड़गावां गांव में अंजुमन गरीब नवाज की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को एकराम अहमद के आवास पर सम्पन्न हुई |इसमें मुहर्रम का चेहल्लुम 20व 21 अक्टूबर को मनाये जाने को लेकर चर्चा की गयी |  इस अवसर पर सदर महताब आलम ने कहा कि चेहल्लुम मनाने के लिए हमारे कमेटी के लोगों ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है |कहा कि 20 अक्टूबर की रात में भलवां मिर्जापुर, नरायनपुर व पचोखर (बबूरी)की अंजुमन नौहाख्वानी कर खिराजे अकीदत पेश करेंगे | वहीं 21अक्टूबर की दोपहर 12 बजे नईबस्ती व एकौना की अंजुमन लकड़ी, भाला, बरछी,आदि औजारों से विभिन्न करतबों का प्रदर्शन करेंगे | बैठक में उस्ताद अल्तजा हुसैन,जूनैद मास्टर, नायब सदर अनीज अहमद,मो. रेहान शेरू,सोनू,राकिब, शाकिब,इमरान,तुफैल खां, आकिब, मिनहाज, राजू ,कुद्दुश,सोडान,सफीक,गुलाम,अफरोज,सलाहुद्दीन,फूजैल,आदिल,आमिर आदि लोग मौजूद रहे | संचालन राकिब अहमद ने किया |

Post a Comment

0 Comments