लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
श्री बृजभूषण - अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी महोदय द्वारा जनपद चन्दौली का वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिन थाना बबुरी व पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय व शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण बारीकी से करनें के साथ सम्बन्धित प्रभारी से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। जिन कार्यालय प्रभारी के कार्य सन्तोष जनक नहीं पाये गये अथवा अपूर्ण अभिलेख पाये गये उनसे जवाब-तलब के साथ ही पुलिस अधीक्षक चन्दौली को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा एक निश्चित समयावधि में अपूर्ण अभिलेखों आदि को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा मुख्य रूप से पत्र-व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डी0सी0आर0बी0, आई0जी0आर0एस0, वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं वाचक अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली सहित अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली/आपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर/सकलडीहा/लाइन व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments