लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
कम्यूनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत चन्दौली पुलिस द्वारा स्वयं सेवी संगठन मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान एवं आर0के0नेत्रालय वाराणसी के सहयोग से पिछले कई वर्षों से लगातार गरीब व असहाय लोगों हेतु नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, आपरेशन, दवा, चश्मा के साथ ही यातायात हेतु साधन की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाता है। अब तक हजारों की संख्या में ऐसे ही लोगों के आखों को रोशनी दी जा चुकी है। जिसके लिए जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित थाना नौगढ़ पर प्रत्येक शनिवार को नेत्र परीक्षण का शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों के आखों का परीक्षण किया जाता है तत्पश्चात आपरेशन हेतु चयनित मरीजों के आखों का आपरेशन कुशल चिकित्सकों द्वारा आधुनिकतम तकनीक से आर0के0नेत्रालय वाराणसी में कराने के साथ ही दवाएं व चश्में भी उपलब्ध कराया जाता है उक्त पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क होती है। उसी क्रम में आज दिनांक 12/10/2019 को पूर्व की भाँति नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन थाना नौगढ़ परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 87 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया परीक्षण के उपरांत आपरेशन हेतु चयनित 15 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन एवं लेन्स प्रत्यारोपण फेको विधि से कराया गया। पूर्व में आपरेशन हो चुके मरीजों का परीक्षण कर दवा व चश्मा आदि वितरित किया गया।

0 Comments