Ticker

6/recent/ticker-posts

छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा सहित विभिन्न संचालित योजनाओं से चन्दौली पुलिस लगातार कर रही जागरूक

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल के आदेशानुसार स्कूल एवं कॉलेज जा रहे छात्र/छात्राओं तथा शिक्षण संस्थाओं में सुरक्षा का माहौल देने के लिए चन्दौली पुलिस द्वारा स्कूल-कालेजों के खुलने व बन्द होने के समय पर सम्बन्धित थाने की पुलिस व एण्टी रोमियो टीम सहित जनपद स्तर पर स्थापित एण्टी रोमियो टीम द्वारा लगातार स्कूल,कालेजों के आस-पास सहित मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार पूर्व से ही जनपद के विभिन्न स्कूलों,कालेजों आदि शिक्षण संस्थानों में यातायात,ओमेन हेल्पलाइन 1090, UPCOP, साइबर सुरक्षा जैसे विभिन्न योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है। उसी क्रम में आज जनपदीय एण्टी रोमियो टीम सहित सकलडीहा थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सकलडीहा पी0जी0कालेज के मार्ग व मुख्य द्वार पर चेकिंग के साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखी गयी तथा बसंत राम नगीना पी0जी0 कॉलेज मे छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व डिजिटल पुलिस app upcop के साथ ही उ0प्र0पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं  के विषय में बताते हुए जागरूक किया गया

Post a Comment

0 Comments