Ticker

6/recent/ticker-posts

धर्मावलंबियों ने ज्योति पर्व का धम्म यात्रा निकाली

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

इलिया। महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान  के तत्वावधान में बुद्ध धर्मावलंबियों ने ज्योति पर्व के अवसर पर शुक्रवार को धम्म यात्रा निकाली। धम्म यात्रा सैदूपुर सहकारी समिति से चलकर सरैया गांव पहुंची। जहां बुद्ध धम्म देशना पूजा भंते बुद्ध ज्योति ने मानव कल्याण हेतु तथागत बुद्ध के विचारों पर चलने का संदेश सुनाया। कहा कि भगवान बुद्ध सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा बुद्ध बने। बुद्ध की विचारों को पूरे दुनिया में प्रचार प्रसार कर सम्राट अशोक महान बने। धर्मगुरु योगाचार्य विमल सागर ने योग विद्या बताते हुए उससे होने वाले लाभ के विषय में भी उपस्थित जनों को अवगत कराया। इस अवसर पर आयोजक बुद्ध प्रताप मौर्य, भंते महा कश्यप, नागसेन, लालजी, डॉ गीता शुक्ला, कपिलदेव सिंह, नंदलाल मौर्य, अशोक गुप्ता, ओमचंद प्रकाश, शिवशंकर मौर्य, रजनीश मौर्या, ज्ञानेंद्र मौर्य, मारकंडेय, ठाकुर दयाल, जयनाथ, रमेश, अजय, सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments