Ticker

6/recent/ticker-posts

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य का आयोजन

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष मे राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य का आयोजन किया गया।

तम्बाकू_नहीं_जीवन_चुनें

जिला स्वास्थ्य समिति चन्दौली व चन्दौली पुलिस  के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष मे राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि तम्बाकू के सेवन करने से हर साल लगभग 7 से 8 लाख लोगो की मृत्यृ होती है जिसे जिला स्वास्थ्य समिति चन्दौली के टीम द्वारा तम्बाकू छोड़ने व उनसे बचने हेतु उपायो को बताया गया तथा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना अपराध हैं,सार्वजनिक परिसर में बीड़ी,सिगरेट,पान मसाला,गुटखा आदि का सेवन करते हुए अथवा ले जाते हुए पकड़े जाने पर तम्बाकू उत्पाद (कोटपा) अधिनियम,2003 के विभिन्न धाराओं के अधीन जुर्माना व आर्थिक दण्ड  का प्रावधान है। धूम्रपान करने से ब्लड प्रेशर,शुगर,फेफड़े के रोग,दृष्टिविहीनता आदि विभिन्न प्रकार की बिमारीयां उत्पन्न होती है, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन बीरेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले को रोके तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे बताये व उनसे अपील करे की तम्बाकू का सेवन न करे । तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान वताया गया कि मानसिक रोग ,दैवीय प्रकोप,भूत-प्रेत,जादू-टोना या टोटका से ठीक नही होता है, भ्रान्तियाँ हटाएं मानसिक विशेषज्ञों से राय लें व चेकप करायें पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष मे पुलिसकर्मीयों का ब्लड प्रेशर,शुगर का चेकप किया गया। उक्त कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) बीरेन्द्र कुमार यादव, डा0 डी0के0 मिश्रा व डा0 डी0वी0 सिंह (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) , डा0 एस0के0 सिंह फिजियोथिरेपिस्ट ,अभय कुमार सायकाइट्रिस्ट, शिल्पी सिंह,गीता,गोविन्द प्रसाद तथा थानो से आये अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहें।

Post a Comment

0 Comments