Ticker

6/recent/ticker-posts

गरीबों के साथ दीपावली मनाती शहाबगंज थाने की पुलिस

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

अतायस्तगंज के मुसहर बस्ती व ढरकार बस्ती के गरीब बच्चों,महिलाओं के साथ दीपावली मनाती शहाबगंज थाने की पुलिस


शहाबगंज थाना की पुलिस ने अपनी जनसेवा और उदारता का परिचय देते हुए दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने मय फोर्स के साथ अतायस्तगंज के मुसहर बस्ती व ढरकार बस्ती में भ्रमण कर वहां पर मौजूद गरीब बच्चों,महिलाओं,बुजुर्गों को मिठाई ,मोमबत्ती आदि का वितरण कर दीपावली का त्यौहार मनाया एवं सभी को दीपावली की शुभकामनायें भी दी और उनसे अपील किया कि इस दीपों से जगमग त्यौहार दीपावली को प्रेम पूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान एसआई जेपी यादव,एसआई आनन्द प्रजापति,हेड कांस्टेबल बृजराज यादव,मिथिलेश कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments