Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली को देखते हुए चन्दौली पुलिस ने किया पैदल गश्त । आमजनों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

धनतेरस व दिपावली पर्व एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली व अ0पु0अ0 चन्दौली द्वारा पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त


धनतेरस व दीपावली पर्व एवं आगामी त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा मुगलसराय अलीनगर कस्बों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र के मुख्य चौराहों मार्गों भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सर्राफा मार्केट में पैदल भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचन्द्र द्वारा कोतवाली चन्दौली सैयदराजा कस्बों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया गया तथा संदिग्ध वाहन व्यक्तियो की सघन चैकिंग कराई गई। साथ ही  दीपावली पर्व एवं अन्य त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे व शांतिपूर्वक मनाने की आमजन से अपील की गयी तथा दुकानो के बाहर सडक मार्ग मे अवैध रूप से खडे वाहनो को हटवाया गया एवं पुनः अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियो वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए

Post a Comment

0 Comments