Ticker

6/recent/ticker-posts

धार्मिक संगठनों व धर्म गुरुओं के साथ बैठक सम्पन्न

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

विजय सिंह मीणा पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत धार्मिक संगठनों व धर्म गुरुओं ,डिजिटल वालंटियर सदस्यों  की गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

 विजय सिंह मीणा पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी,परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा धार्मिक संगठनों व धर्म गुरुओं  के साथ बैठक कर उन्हें माननीय सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा श्री राम जन्म भुमि अयोध्या पर दिये जाने वाले फैसले को स्वीकार करना है चाहे पक्ष में हो या विपक्ष में उसे सम्मान पुर्वक स्वीकार करें तथा ज्यादातर युवा वर्ग  twitter,facebook,whatsapp का उपयोग ज्यादा करते है इन पर आने वाले गलत अफवाह/मैसेज को गंभीरता से न ले इस प्रकार में मैसेज को आप अपने थाना क्षेत्र के उच्चधिकारीयों को बताये व कोई भी धर्म से सम्बन्धित मैसेज को, जिससे धार्मिक ठेस पहुचें इस प्रकार के मैसेज को फारवर्ड न करें। आप एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुये किसी भी प्रकार की अफवाहों जैसे– फेक न्यूज/झूठी सूचनाओं पर विश्वास न करें ,भावनाओ मे आकर गलत/भ्रामक सूचना न फैलाये। और ना ही किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करें थानास्तर पर बनें डिजिटल वालेंटियर ग्रुपों मे जुड़े और इस प्रकार के मैसेज को डिजिटल वालेंटियर ग्रुपों में भेजे जिससे पुलिस अधीकारियों द्वारा उचित कार्यवाही की जा सके तथा छठ पूजा को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाएं । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली सहित अपर पुलिस अधीक्षक/आपरेशन मौजूद सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments