Ticker

6/recent/ticker-posts

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बच्चों ने नगर भ्रमण कर निकाला जुलूस

चकिया- सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों कार्यालयों अन्य जगह पर इनकी जयंती मनाई जा रही है इसी क्रम में चकिया प्राथमिक विद्यालय प्रथम के छात्र-छात्राओं द्वारा ढोल नगाड़े के साथ नारा लगाते हुए नगर भ्रमण कर रैली निकाला गया रैली को विद्यालय परिसर से चकिया उप जिलाधिकारी सीपू गिरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांधी पार्क सादुल्लापुर तिराहा महाराजा किला होते हुए फिर आकर विद्यालय परिसर में समाप्त हुई इसके बाद लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्प अर्पित कर याद किया वही बच्चों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में लेख कविता इत्यादि का गायन किया इस दौरान चकिया चेयरमैन अशोक कुमार बागी चंद्रभान मौर्य राजेश पटेल सहित तमाम लोग तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments