Ticker

6/recent/ticker-posts

बिजली बकायेदारों की बिजली गुल्ल कैसे मनाये दीपावली

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। दीपावली पूर्व बिजली विभाग ने बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर सैदूपुर के आठ बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटे। वहीं 20 अवैध कनेक्शन भी पाए गए जिनको भी काटा गया। तथा बकायेदारों से 85 हजार रुपये की वसूली भी की गई। जिससे प्रकाश का पर्व दीपावली पर ऐसे लोगों के घरों में अंधेरे के बीच दीपावली मनाने का संभावना भी प्रबल हो गया है।
  बिजली विभाग द्वारा बकाया एवं अवैध कनेक्शन धारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीओ अनिल सिंह मंगलवार की अपराहन पूरी टीम के साथ सैदूपुर कस्बा पहुंचे। जहां जांच के दौरान 20 अवैध कनेक्शन पाए गए। जिसका बिजली विच्छेदन करने के साथ ही अवैध कनेक्शन धारियों के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति की। वहीं 8 बड़े बकायेदारों की बिजली कनेक्शन भी काटे। श्री सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। तथा अवैध कनेक्शन धारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनके पास अभी तक कनेक्शन नहीं है वह चकिया स्थित विद्युत सब स्टेशन पर आकर फार्म जमा कर  कनेक्शन करा ले। तथा बकायेदारों को भी हिदायत दी कि आपने बकाया बिजली के बिल को तत्काल जमा कर विद्युत विच्छेदन से बचें।
    इस दौरान गुलशन गुप्ता, लालता प्रसादन भानु प्रताप, अमरनाथ, इंदल, श्रवण कुमार, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments