Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार से दुर्व्यवहार पर चौकी इंचार्ज के तरफ से पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मांगी माफ़ी

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

इलिया। स्थानीय चौकी इंचार्ज नसीबुद्दीन द्वारा पत्रकार राकेश केशरी के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा चौकी इंचार्ज की तरफ से माफी मांगने तथा दीपावली बाद तबादला किए जाने का आश्वासन देकर मामले को रफा-दफा कराया।
  चौकी इंचार्ज नसीबुद्दीन द्वारा बीती रात कस्बा के चौराहे पर पत्रकार राकेश केसरी के साथ दुर्व्यवहार करने तथा अपनी बाइक पर बैठाकर थाना ले जाने थाना में उनकी मोबाइल को छीनने जैसा बाहर किए जाने पर मंगलवार की पूर्वाहन उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन चकिया तहसील इकाई के बैनर तले अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकार थाना परिसर में धरना पर बैठ गए। और चौकी इंचार्ज के तबादले की मांग करने लगे।कुछ देर बाद आए पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने चौकी इंचार्ज  द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। और उपस्थित पत्रकारों के समक्ष राकेश केशरी से माफी मांगा। तथा आश्वस्त किया कि दीपावली बाद वह चौकी इंचार्ज का अन्यत्र तबादला कर देंगे। जिसके बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह चकिया कोतवाल संजय राय थाना प्रभारी राम ऊजागीर पत्रकार शीतला राय, प्रेमशंकर त्रिपाठी, गौरव श्रीवास्तव, लोकेश पांडे, विजय विश्वकर्मा, गोविंद केशरी, अशोक द्विवेदी, दीप नारायण यादव, इबरार , विनोद मौर्य, धर्मेंद्र  जायसवाल, सुजीत तिवारी, लोकपति सिंह, उमाशंकर मौर्य, सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments