Ticker

6/recent/ticker-posts

मोटरसाइकिल के धक्के से वृद्ध महिला घायल।वाराणसी रेफर

उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)

शहाबगंज क्षेत्र के छित्तमपुर ग्राम के कुमारी हरिजन 65वर्ष नामक वृद्ध महिला बुरी तरह से घायल हो गयी,बताया जा रहा है कि महिला   शाम 7 बजे बंधी के किनारे शौच के लिए जा रही थी कि ताॅला तेनदूई गांव के तरफ से आरही तेज गति से मोटरसाइकिल इतना तेज धक्का मारा कि वृद्ध महिला वहीं गिर कर तड़पने
लगी।महिला कि चिखने पर कुछ गांव के लोग दौड़ते हुए आये और देखा तो महिला के दोनों पैरों चोटे लगी थी।दाहिना पैर टूट गया था, और बायें पैर में जगह-जगह चोट लग गयी थी तथा पेट में चोटे लगी थी।महिला के परिजन आनन -फानन में एक निजी साधन द्वारा चकिया प्राइवेट हास्पीटल में ले गये  वही उसकी हालत गंभीर देख कर वहां के डाँक्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिए,वाराणसी में एक प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गया है,वहां दलित महिला कि हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments