Ticker

6/recent/ticker-posts

बोलेरो पिकअप से वध हेतु ले जा रहे 07 राशि गोवंश बरामद

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा बोलेरो पिकअप से वध हेतु ले जाये जा रहे 07 राशि गोवंश बरामद

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल के निर्देशानुसार जनपद मे पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यावाही के क्रम में आज दिनांक 10.10.2019 को सुबह थाना प्रभारी चकरघट्टा को जरिये मुखबिर सूचना मिली की पशुतस्कर पिकअप गाड़ी से पशुओं को वध हेतु गंगापुर गांव होते हुए बिहार की तरफ ले जाने वाले हैं उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष चकरघट्टा मय हमराह फोर्स के साथ गंगापुर जाने वाले रास्ते पर स्थित पुलिया के पास चेकिंग करनें लगे कि लगभग 06:40 बजे एक पिकअप गाड़ी चेकिंग प्वाइंट से लगभग 200 मीटर पहले रुकी और उसपर से चालक उतर कर भागने लगा जिसको भागता देख कर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया परन्तु वह खेतों से होकर भागने में सफल रहा, पास आकर बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या- UP 64 T 0356 को चेक किया गया तो उसपर क्रूरतापूर्ण तरीके से 07 राशि गोवंश जिसमें 04 गाय, 02 सांड, 01 बैल लदे थे। उक्त गाड़ी को मय गोवंश थाने पर लाकर गोवंश को मुक्त कराया गया तथा अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/19 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम सहित 207 MV Act. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments