Ticker

6/recent/ticker-posts

22 ओवरलोड ट्रकों तथा 28 सवारी वाहनों का किया गया चालान

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद में चल रहे ओवरलोड ट्रकों व सवारी वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में यातायात व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पचफेड़वा थाना अलीनगर के पास कुल 50 ओवरलोड वाहनों (जिसमें 22 ट्रक व 28 सवारी) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए ई-चालान किया गया तथा आगे भी ऐसी कार्यवाही लगातार की जाएगी। उक्त कार्यवाही एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह, पीटीओ राजेश्वर कुश्वाहा व प्रभारी यातायात मिथिलेश कुमार तिवारी मय टीम द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments