लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
पीडीडीयू नगर : दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे जंक्शनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रेलवे यार्ड में आधी रात को O.H.E वायर टूट गया। O.H.E वायर टूटने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया और राजधानी समेत दर्जन भर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। इस रूट पर तकरीबन साढ़े तीन घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा और इस दौरान यात्री हलकान होते रहे।
ये तस्वीरें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की है।इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक प्लेटफार्म पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तो दूसरे प्लेटफार्म पर महाबोधि एक्सप्रेस खड़ी है साथ साथ कई स्टेशनों पर राजधानी जैसे अन्य ट्रेनें भी खड़ी हैं ।
इस संबंध में स्टेशन डायरेक्ट हिमांशु शुक्ला ने बताया कि ओएसडी का टूटने के कारण जहां-तहां स्टेशनों पर खड़ी हैं जिससे रूट बाधित है और इसमें लगभग दो-तीन घंटे लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।

0 Comments