लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
आलम यह है कि शिक्षक अपनी मर्जी से आते हैं, तथा जाते हैं |शनिवार को भी शहाबगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मालदह पर 9:15 बजे तक प्राथमिक विद्यालय अर्जी कला 9:50 तक तो वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईशापुर खुर्द पर सुबह 9:56 तक विद्यालयों के गेट पर ताला लटकता देखने को मिला| जिससे बच्चे गेट व कैम्पस में खड़े होकर शिक्षकों के आने का इन्तजार कर रहे थे | वहीं प्राथमिक विद्यालय वनरसियां में कुल 6 अध्यापक हैं ,जिसमे से चार अध्यापक 9:40 बजे तक अनुपस्थित थे | ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना विद्यालय देर से खुलते हैं |वह कोई ना कोई अध्यापक हमेशा गायब रहते हैं | विभागीय अधिकारी भी इसके प्रति गंभीर नहीं है |परिषदीय विद्यालयों में बहुत सी अनियमितताएं हैं | खास बात तो यह है कि अधिकतर स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुन के बराबर है इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि कुल 19 अध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए 1 दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर दी गई है |इतनी बड़ी संख्या में लापरवाह अध्यापकों में प्राथमिक विद्यालय मालदह के सचिन प्रकाश, उमेश राम, मनोज यादव, प्राथमिक विद्यालय वनरसियां दिलीप कुमार, मोहम्मद इजहार, रविंद्र कुमार, रोहित यादव, प्राथमिक विद्यालय अर्जीकला चंद्रशेखर सिंह,अनिल सिंह, गिरजला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसापुर रामआश्रय,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,जितेन्द्र,प्राथमिक विद्यालय अर्जीखुर्द जयप्रकाश, मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय सूल्तानपुर प्रशान्त, मुकेश कुमार, राकेश व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूल्तानपुर के श्यामबिहारी शामिल हैं |खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि 19 अध्यापकों ने घोर लापरवाही का परिचय दिया है |ऐसे अध्यापकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन काटने का निर्देश दिया गया है |
बीईओ ने वेतन काटने के दिए निर्देश, अध्यापकों में मचा हड़कंप-
चकिया| सरकारी स्कूलों में सब कुछ है ,लेकिन पढ़ाई नहीं | सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है पर सौ फीसद सच है | सरकारी स्कूलों में वर्षों से बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए किए गए इंतजाम नाकामी साबित हो रही है |कुछ ऐसे ही शहाबगंज विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों का हाल है ,जहां परिषदीय विद्यालयों के खुलने व बंद होने का कोई समय नहीं है |आलम यह है कि शिक्षक अपनी मर्जी से आते हैं, तथा जाते हैं |शनिवार को भी शहाबगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मालदह पर 9:15 बजे तक प्राथमिक विद्यालय अर्जी कला 9:50 तक तो वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईशापुर खुर्द पर सुबह 9:56 तक विद्यालयों के गेट पर ताला लटकता देखने को मिला| जिससे बच्चे गेट व कैम्पस में खड़े होकर शिक्षकों के आने का इन्तजार कर रहे थे | वहीं प्राथमिक विद्यालय वनरसियां में कुल 6 अध्यापक हैं ,जिसमे से चार अध्यापक 9:40 बजे तक अनुपस्थित थे | ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना विद्यालय देर से खुलते हैं |वह कोई ना कोई अध्यापक हमेशा गायब रहते हैं | विभागीय अधिकारी भी इसके प्रति गंभीर नहीं है |परिषदीय विद्यालयों में बहुत सी अनियमितताएं हैं | खास बात तो यह है कि अधिकतर स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुन के बराबर है इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि कुल 19 अध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए 1 दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर दी गई है |इतनी बड़ी संख्या में लापरवाह अध्यापकों में प्राथमिक विद्यालय मालदह के सचिन प्रकाश, उमेश राम, मनोज यादव, प्राथमिक विद्यालय वनरसियां दिलीप कुमार, मोहम्मद इजहार, रविंद्र कुमार, रोहित यादव, प्राथमिक विद्यालय अर्जीकला चंद्रशेखर सिंह,अनिल सिंह, गिरजला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईसापुर रामआश्रय,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,जितेन्द्र,प्राथमिक विद्यालय अर्जीखुर्द जयप्रकाश, मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय सूल्तानपुर प्रशान्त, मुकेश कुमार, राकेश व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूल्तानपुर के श्यामबिहारी शामिल हैं |खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने कहा कि 19 अध्यापकों ने घोर लापरवाही का परिचय दिया है |ऐसे अध्यापकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन काटने का निर्देश दिया गया है |



0 Comments