लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
इलिया। बच्चे कच्चे मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं जिस सांचा में डाला जाए ढल जाएंगे नन्हे मुन्ने बच्चे ही देश के भविष्य है। बड़े होकर इनके कंधों पर ही देश की जिम्मेदारी होगी। उक्त बातें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राम लखन पटेल ने रविवार को कस्बा स्थित संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान कही।उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर सिखाये गये बातों को सीखकर बच्चा आगे बढ़ता है। और अपने रुचि के अनुसार फील्ड में आगे जाकर गांव समाज देश का नाम रोशन करता हैं। इनको सही राह दिखाने का कार्य गुरु करता हैं।
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय ने कहा कि बच्चों को सही दिशा निर्देश दिया जाना चाहिए जिससे बच्चे बड़े होकर कोई बुराई की तरफ ना जाए।इन्होंने बच्चों को शौचालय का प्रयोग करने और पालिथीन का प्रयोग नहीं करने का शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा शिक्षा के साथ नैतिकता की भी शिक्षा अनिवार्य है। नैतिक शिक्षा के द्वारा ही बच्चे आगे चलकर अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। शिक्षा के साथ ही शिक्षकों को भी अपने दायित्व के प्रति सजग रहना चाहिए, ताकि वह बच्चों को सही ढंग से ज्ञानार्जन करा सकें। वही चकिया नगर पंचायत चेयरमैन अशोक बागी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से आने वाला कल अंधकार मय होता दिख रहा है। बच्चों को ऐसी शिक्षा दे, जिससे समाज को एक अच्छे नागरिक मिल सके। बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक कर समाज को उपदेश देने का कार्य किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कैलाश दूबे विधायक प्रतिनिधि अश्विनी दूबे, प्रबंधक राधाकृष्णन जायसवाल, आलोक जायसवाल,राजेश चौहान, डॉ रीता जायसवाल, राधास्वामी आदि उपस्थित रहे।

0 Comments