लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
शहाबगंज। चंदौली । नेहरू युवा केन्द्र चन्दौली एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को क्षेत्र के अमाव गाँव स्थित बाबा मुरलीधर के प्रांगण में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
पहले दिन प्रतियोगिता में बॉलीबाल, कबड्डी,200-400 मीटर दौड़,लम्बी कूद व उंची कूद का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।बॉलीबाल में ढूंनु गाँव के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया तो दूसरे स्थान पर भैंसासुर के युवा रहे।कबड्डी में भोड़सर गाँव के युवा प्रथम तो पहाड़पुर गाँव दूसरे स्थान पर रहा।200 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया तो 400 मीटर दौड़ में धीरज ने बाजी मारी।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहनाज इद्रीश सुल्तान ने फीता काटकर किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप कुमार मौर्य,अजय कुमार,अंकित,अनुराग शर्मा,रोहित,अमित गुप्ता,श्यामसुंदर आदि उपस्थित थे।

0 Comments