लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चन्दौली/अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा गांव के समीप शौच करने गया ट्रक चालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहाबगंज कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव निवासी विनोद 35 वर्ष पास के ही गांव उदयपुरा गांव निवासी मुख्तार के साथ मंगलवार को धानापुर में ट्रक पर लदे माल को खाली करने के लिए गया था। उधर से बुधवार को सुबह वापस आते समय मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद होने के कारण विनोद शौच करने के लिए चला गया। पास के ही गड्ढे में औधे मुह गिरने से इसकी मौत हो गई। इतने ही देर में गेट भी खुल गया। काफी लंबा जाम होने के कारण उसका साथी मुख्तार 500 मीटर आगे गाड़ी खड़ा कर आधे घंटे तक इंतजार किया ।उसके बाद भी नहीं आने पर औद्योगिक नगर चला गया। विनोद की मौत होने की जानकारी राहगीरों ने 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त करने के बाद सूचना परिजनों को दी। थाने पर पहुंचे परिजनों से पंचनामा कराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर इसकी जानकारी होते ही पत्नी किरण देवी सहित दो छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

0 Comments