Ticker

6/recent/ticker-posts

शान्ति ब्यवस्था हेतु तत्पर है आप सब सहयोग करे

रिपोर्ट  उमाशंकर मौर्य 

शहाबगंज, छेत्र के सैदूपुर बजार मे
एनआरसी को लेकर लोगों में उत्पन्न हुए भ्रम को दूर करने के लिए चकियां कोतवाली की पुलिस ने   शनिवार को सैदूपुर कस्बा में पैदल रूट मार्च किया | साथ ही कहा गया कि वह किसी प्रकार की अफवाहों से बचे व आपसी सौहार्दपूर्ण तरीकों से समाज को एक संदेश दे |कोतवाल संतोष राय की अगुवाई में चौक,चौराहों भीड़ भाड़ वाले इलाका,मस्जिद सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी उन्होंने अपील की व धारा 144 लगने की बाते भी सम्मानित व्यक्तियों से बताया |कोतवाल संतोष राय ने आम जनमानस से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाने में सहयोग की अपील की। नागरिकता संशोधन कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। कानून का पालन करना हम सभी का दायित्व है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है |कोतवाल ने धरना-प्रदर्शन या जुलूस निकालने पर रोक की जानकारी दी |कस्बा में लोगों के साथ पैदल मार्च भी किया और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से  चौराहे/तिराहे पर वार्ता भी की। इस दौरान एसआई राणा प्रताप यादव समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे |

Post a Comment

0 Comments