Ticker

6/recent/ticker-posts

बरेली डीएफए 1-0 से और बरेली गर्ल्स हॉस्टल3-0से जीता



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

धानापुर । कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज  के मैदान में आजाद मुस्लिम रोज़ क्लब के तत्वावधान में आयोजित49वीं राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आठवें दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबला हुआ। जिसमें पहला पुरूष व दूसरा मुकाबला महिला टीम की रही। पहला मैच 39 जीटीसी वाराणसीबनाम बरेली डीएफए और दूसरा मैच मिर्जापुर गर्ल्स हॉस्टल बनाम बरेली गर्ल्स हॉस्टल के बीच सम्पन्न हुआ। इस दौरान बरेली डीएफए 1-0 गोल से तो बरेली गर्ल्स हॉस्टल 3-0 से विजयी घोषित हुई
      पहले मैच की मध्य अवधि तक डीएफए बरेली और 39 जीटीसी ने इस कदर एक दूसरे पर दबाव बनाए रखा कि किसी नें गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर बाद दोनों टीमों की स्थिति हम किसी से कम नही वाली बनी रही। किन्तु ठीक 37वें मिनट में बरेली डीएफए के आनन्द पाल ने पहली गोल करते हुए अपनी टीम को मजबूत कर दिया। वहीं 39 जीटीसी मजबूत प्रयास के बाद भी हाथ मल कर रह गयी। जबकि तीन बजे बजे शुरू हुए दूसरे मैच के 7वें मिनट में ही बरेली गर्ल्स हॉस्टल की गुड़िया ने अपनी टीम के पक्ष में पहली गोल करते हुए जीत दर्ज करा दिया। तो इसी टीम की पूजा ने मध्यांतर बाद चौथे मिनट में दूसरी गोल करते हुए प्रतिद्वंदी मिर्जापुर गर्ल्स हॉस्टल  को पूरी तरह परास्त कर दिया। किन्तु इस कड़े संघर्ष के बाद भी प्रयासरत बरेली जीएच की होनहार खिलाड़ी गुड़िया ने 24वें मिनट में तीसरी गोल करते हुए टीम को बेहतर 3-0 गोल से बढ़त दिलाते हुए जीत दर्ज करा दी। प्रतियोगिता में गर्ल्स खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानपति रामशरण यादव व विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र नें परिचय प्राप्त कर मैच का प्रारम्भ किया। वहीं विनर और रनर टीम को मुख्य अतिथि के हाथों खिताब व पुरस्कार प्रदान किया गया।
        इस दौरान इबरारुल हक खां,शाहनवाज खां,मंजूर खां शाहीद खां,बाबू अली खां, रामजन्म यादव, सत्यदेव यादव, जेपी रावत, सरफराज खान मंत्री, मुनव्वर खान, रामधनी यादव, डॉ0 सतीश उपाध्याय, शहंशाह, जैद, कामरान, आतिफ, ओमकार यादव, तौहीद, अशोक सिंह सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments