Ticker

6/recent/ticker-posts

कंबल पाने से गरीबों के चेहरे खिले



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर क्षेत्र के तियरी गांव में पंचायत भवन पर  गुरुवार को कंबल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गांव के 500 गरीबो, असहायों को  समाज सेवी आनन्द सिंह उर्फ साहब के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह व पूर्व अध्यक्ष छत्रबलि सिंह  के हाथों वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि हर ग्राम पंचायत मे समाज सेवी के द्वारा  जाड़े के मौसम में कंबल वितरण करना पुनीत कार्य है। लोगों को इस तरह के कार्यक्रम में आगे आना चाहिए। । वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ जिस गरीब व्यक्ति को अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है और वह पात्र है वह हमसे संपर्क करें सरकारी योजनाओं का लाभ उसे अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कंबल से वंचित रह जाता है तो इसकी सूचना हमें देगा हम उसको तत्काल कंबल उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान आनंद सिंह साहब , हरिहर सिंह,
रामवतार सिंह, मुन्नू सिंह,  फुटूर सिंह ,मोलू राम, राजेश दूबे, टेगरी साव, राम प्रवेश सिंह सहित  सम्मानित लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments