Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा फ़ोर्ड फीगो कार से 844 बोतल अवैध अग्रेंजी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चन्दौली हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद चन्दौली की सीमा से होते हुए बिहार तस्करी हेतु जाने वाले अवैध शराब की खेप पर अंकुश लगाये जाने व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में आज दिनांक 03.01.2020 को उ0नि0 राज नरायण मिश्र मयहमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरठी कमरौर के पास से फ़ोर्ड फीगो कार नम्बर-UP 32 ET 5307 से 844 बोतल इम्पीरियल ब्लू (जिसमें 84 बोलत-750ml, 300 बोतल-375ml, 460 बोतल-180ml) अवैध अग्रेंजी शराब जिसे तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही है बरामद किया गया तथा गाड़ी से ही 02 अदद नम्बर प्लेट DL 7 CK 5821 भी बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त गनेश सैनी ने बताया कि सर गाड़ी में लगा UP 32 का नम्बर प्लेट फर्जी है इसे इसलिए गाड़ी में लगाया था जिससे यह यूपी की गाड़ी लगें व इसकी वास्तविक पहचान को छुपाते हुए आसानी से मैं गाड़ी को ले जा सकूं। उक्त उ0नि0 द्वारा मय गाड़ी गिरफ्तार अभियुक्त को थाने पर लाकर उसके विरूद्ध मु0अ0स0 02/2020 धारा 420/467/468/471 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
गनेश सैनी पुत्र रामू सैनी निवासी बहादुरगढ़, लाईनपार बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा।


Post a Comment

0 Comments