लोकपति सिंह /उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)
चन्दौली । उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के दृष्टिगत जनपद चन्दौली में 112 पीआरवी हेतु चयनित की गयी 15 महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है जिसमें इन सबको मदद मांगने वाली महिलाओं और युवतियों को कैसे मदद पहुंचानी है और किस तरह से सुरक्षित उन्हें घर तक छोडना है इन सब सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। जनपद चन्दौली में आज दिनांक 04/01/2020 से 03 पीआरवी वाहन जो थाना मुगलसराय, अलीनगर व चन्दौली क्षेत्र में संचालित होती हैं पर 24 घण्टे प्रत्येक पर 02-02 महिला आरक्षियों को तैनात किया गया है। जिसे पुलिस लाइन चन्दौली से अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा आज रवाना किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त 112 पीआरवी वाहनों पर चलने वाली महिला पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया और उन्हें उनकी ड्यूटी व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

0 Comments