Ticker

6/recent/ticker-posts

महात्मा गांधी की शहादत बरसी पर माकपा,भाकपा व स्वराज अभियान ने सद्भावना,संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकाला सत्याग्रह मार्च

उमाशंकर मौर्य (संवाददाता)

चकिया /चन्दौली  बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस  30 जनवरी 1948 की याद में जरूर सभी लोग मनाते है लेकिन जब सद्भावना,संविधान व लोकतंत्र पर ऐसे लोगों के द्वारा जब खतरा हो जाए जब ऐसे लोग जो संविधान की  सपथ लेते हो और संविधान में मिले लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करते हो तो  उस समय और  जरूरी हो जाती हैं इन ताकतों का सड़क पर उतर कर विरोध हो उक्त बातें आज चकिया में महात्मा गांधी जी शहादत बरसीं पर सद्भावना,लोकतंत्र व संविधान की रक्षा को लेकर माकपा,भाकपा,व स्वराज अभियान के नेतृत्व में काली जी पोखरा से गांधी पार्क तक सत्याग्रह मार्च निकाल कर गांधी पार्क में सभा करते हुए वक्ताओं ने कहा।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि''ऐसे जिएं जैसे कि आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है.'' वहीं उन्होंने लोकतंत्र व संविधान पर हमला के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा भी दिया था लेकिन आज मोदी सरकार हर लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रहीं हैं संबिधान को तहस नहस कर रही हैं  और तो और नागरिकों को नागरिकता का प्रमाण मांग रही है जो नागरिक का  अपमान हैं। जब देश आर्थिक संकट मे फंसा हो किसानी खेती तबाह हैं,बेरोजगारी चरम हो ऐसे समय में नागरिकता कानून मोदी सरकार की कानूनी खुराफात हैं।हम सभी लोग संबिधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़गे।
सत्याग्रह मार्च निकाल कर गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर दो मिनट मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सत्याग्रह मार्च का नेतृत्व माकपा के शम्भू नाथ यादव,भाकपा जिला मंत्री शुकदेव मिश्रा,स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के जिला प्रभारी अजय राय,महिला नेत्री लालमनी विश्वकर्मा,रामनिवास पाण्डेय,किसान सभा के मंत्री लालचंद यादव ने किया।
सभा को परमानन्द कुशवाहा,रामदुलारे वनवासी,मसरूर खां,शिवमुरत राम,भृगनाथ विश्वकर्मा,सुभाष पटेल जयनाथ,छवीनाथ,रामनंदंन कुशवाहा ने भी सम्बंधित किया।

Post a Comment

0 Comments