Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले के कई महत्वपूर्ण थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

चंदौली । जनपद की बड़ी खबर एसपी सिंह सैयदराजा से गैर जनपद तथा अब सैयदराजा की कमान संतोष राय को, सकलडीहा कोतवाल रहमतुल्लाह खां को चकिया के नए इंस्पेक्टर, ट्रैफिक से मिथिलेश तिवारी इलिया गए। स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव सकलडीहा के कोतवाल बनाए गए। अचानक आये एक्शन में पुलिस अधीक्षक चंदौली हेमंत कुटियाल ने आज चंदौली जिले के कई महत्वपूर्ण थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। आज किए गए स्थानांतरण में सकलडीहा, सैयदराजा, चकिया, नौगढ़,और इलिया थानों के प्रभारी इधर से उधर किए गए। सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह का गैर जनपद ट्रांसफर होने के कारण उनको रिलीव करके उनकी जगह पर चकिया कोतवाली के प्रभारी संतोष राय को सैयदराजा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। सकलडीहा के निरीक्षक रहमतुल्लाह खां को चकिया कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। स्वाट टीम के सत्येंद्र कुमार यादव को सकलडीहा कोतवाली की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इलिया थाना प्रभारी उजागीर को नौगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही टीएसआई मिथिलेश तिवारी को इलिया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि नौगढ़ के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
             

              विज्ञापन के लिए संपर्क करें
                      9415575372

Post a Comment

0 Comments