Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना प्रभारी का क्षेत्रीय पत्रकारों ने मिलकर किया विदाई, विदाई के दौरान थाना प्रभारी के आंखों से छलका आंसू


लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)


चकिया। चंदौली। जिले में हुए थाना प्रभारियों का बढ़ा फेरबदल के क्रम में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय का स्थानांतरण जनपद के सैयदराजा थाने पर हो जाने के बाद चकिया थाना परिसर में शनिवार की दोपहर क्षेत्रीय सम्मानित जनता ,पत्रकार  तथा चकिया व्यापार बंधु द्वारा सम्मान पूर्वक नम आंखों द्वारा विदाई की गई विदाई के दौरान लोगों ने उन्हें गुलाब के फूल तथा मालाओ से माल्यार्पण कर लोगों ने सम्मानित भी किए वही गिफ्ट इत्यादि देकर नम आंखों से विदाई किया गया वहीं विदाई के दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने कहा की स्थानांतरण नौकरी की एक अहम प्रक्रिया है। इसे सभी को पालन करना पड़ता है। पुलिस जवान 24 घण्टे चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों की सुरक्षा करते है। पुलिसकर्मियों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवा करनी चाहिए तथा उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पर अक्सर उंगली उठती रहती है। फिर भी धैर्य के साथ काम लेना पड़ता है।  उन्होंने पुलिस जनों को नसीहत दी कि उच्च अफसरों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। पुलिस के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है।
विभाग का छवि बनाए रखना भी जरूरी  है। चंद लाभ के लिए कुछ लोग विभाग को बदनाम कर देते हैं। इसी के साथ थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने सभी लोगों से मिलकर भावुक हो गए तथा आंखें भी नाम हो गई
इस कार्यक्रम के दौरान लोकपति सिंह, उमाशंकर मौर्य, सद्दाम, इबरार, विकेश, मधु श्रीवास्तव, दीप नारायण यादव, मुरली श्याम, राणा प्रताप, मुनीराम यादव, गौरी ,शिव बाबू ,आलोक कुमार जयसवाल आदि क्षेत्र के पत्रकार गण तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे








विज्ञापन के लिए संपर्क करें 
9415575372

Post a Comment

0 Comments