Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी



लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)


चकिया । चंदौली भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत चकिया क्षेत्र के दिरेहू ग्रामसभा में जाकर अनेक लोगों के घरों  जैसे मुसलमान बस्ती, यादव बस्ती , मुसहर बस्ती, हरिजन बस्ती , तथा अन्य लोगों के घरों पर  जाकर दौरा किया गया जिसमें प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही भाजपा सरकार में आवंटित योजनाओं के लाभार्थियों एवं गैर लाभार्थियों की भी जांच की गयी जिसमें आवास ,उज्ज्वला, शौचालय योजना सहित अन्य भी योजनाओ के बारे में लोगों को बताया गया । उन्होंने कहा कुछ लोगों को इन सब योजनाओं का लाभ मिल भी रहा है तथा कुछ लोगों को लाभ से वंचित हैं जिसे शासन प्रशासन द्वारा उन लोग को सूची बनवाकर लाभ मुहैया करवाया जाएगा
कुछ ग्राम वासियों का कहना है कि हम लोग की क्षेत्र की यह पहली नेता हैं जोकि सभी लोगों के घर तक जाकर के लोगों को योजनाओं के विषय में जानकारी  दे रही हैं साथ ही उसके विषय में बता भी रही है तथा घर-घर जाकर जांच भी कर रही है यह बहुत सराहनीय कार्य है
इस कार्यक्रम के साथ ही भारतीय जनता पार्टी  की महिला मोर्चा  जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल द्वारा गांव वासियों क्षेत्रवासियों तथा देशवासियों  को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी ।

Post a Comment

0 Comments