रिपोर्ट उमाशंकर मौर्य
शहाबगंज।नौडीहा गांव में शुक्रवार की दोपहर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से पति,पत्नी बाल बल बच गये।वहीं सुचना पाकर एस आई जगदीश तिवारी ने मौका मुवायना किया।नौडीहा गांव अवधेश सिंह की पत्नी ऊर्मिला सिंह गैस चूल्हा जलाकर चाय बनाने लगी।इस दौरान गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें तेज निकलने लगी।किसी प्रकार अवधेश सिंह ने चूल्हा निकालकर सिलेंडर को आंगन में ढकेल दिया।दोनों पति,पत्नी घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे।आस पास के लोग जब तक इकट्ठा होते तब तक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।धमाका इतना तेज था कि पास पास के मकान भी हिल गये।वहीं घर वालों के चलाकी से बड़ा घटना घटित होने से बच गया।वहीं अवधेश सिंह घटना कि सुचना पुलिस को दिया।उन्होंने बताया कि इडेन कम्पनी का सिलेंडर मेरे भाई नाहर सिंह के नाम पर हैं।

0 Comments