Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पार करते समय ई-रिक्शा से बालिका की हुई दर्दनाक मौत


लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

सैदूपुर। चंन्दौली। क्षेत्र के गांधीनगर के पास चकिया-इलिया मार्ग पर एक ई रिक्शा चालक ने आठ वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और चकिया-इलिया मार्ग को लगभग आधे घंटे तक बाधित रखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सिपू गिरी व सीओ नीरज सिंह पटेल व कोतवाल रहमतुल्लाह खान ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना के मुताबिक गांधीनगर प्लाट संख्या 2 निवासी रामबदन के 9 वर्षीया पुत्री पायल बुधवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय से लौट रही थी। इसी बीच चकिया से आ रहे रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उक्त बच्ची को पीछे टक्कर मारते हुए उसपर चढ़ा दिया। जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया और चकिया-इलिया मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ उक्त बच्ची के संबंध में एबीएसए ने बताया कि वह स्कूल की छात्रा नहीं है। जबकि लोगों को कहना था कि बच्ची को स्कूल के यूनिफार्म, स्वेटर इत्यादि चीजें कैसे प्राप्त हुई थी। एसडीएम सिपू गिरी से जब इस संबंध में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अगर बच्ची आठ साल की थी तो उसका नाम स्कूल में क्यों नहीं लिखा गया। हालांकि खबर लिखें जाने तक मामले की छानबीन चल रही थी।

Post a Comment

0 Comments