Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मना बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती



लोकपति सिंह( जिला संवाददाता)

 चंदौली । जन अधिकार पार्टी चन्दौली के द्वारा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाया गया तथा साथ -साथ जनपद चन्दौली में जन अधिकार पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मा0 विजय पटेल वर्मा जी का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया चन्दौली के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा जो लाइन बाबू सिंह कुशवाहा ने खिंची है उसको 2022 में आर या पार करके यू0पी0 का मुख्यमंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को बनाना है, साथ ही वाराणसी के जिलाधक्षय बबलू मौर्य ने कहा युवा शक्ति को मजबूत लड़ने के लिए तैयार रहना पड़ेगा हर समय जब भी जरूरत पड़ेगी तो बलिदान भी देना पड़ेगा।
 दंगल यादव  के द्वारा बताया गया कि अगर हर हाथ से हाथ मिल जाये तो आने 2022 में   जन अधिकार पार्टी की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता। मण्डल प्रभारी अनिल मौर्य ने  वोट के महत्व एंव बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन पर चर्चा किये। इस सभा के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी  उत्तर प्रदेश महासचिव विजय पटेल वर्मा ने कहा बाबू जगदेव प्रसाद बिहार में जन्मे एक क्रांतिकारी राजनेता थे बिहार लेनिन के नाम से जाना जाता है इन्होंने एक अच्छे समाज को गढ़ने में जीवन बिता दिया ठीक उसी प्रकार हम लोग भी जन अधिकार पार्टी के लिए एक दृढ़ संकल्प ले रहे हैं  पार्टी को आगे बढ़ाने में हम सभी लोग ईमानदारी से  काम कर रहे हैं  तथा सभी लोग एकत्रित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने तथा माननीय बाबू सिंह कुशवाहा को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करें
इस कार्यक्रम  के दौरान  शिवपूजन, शैलेश, अंसारी, फिरोज खान, श्रीप्रकाश जायसवाल, नागेंद्र ,अजय मौर्य, आनंदन मौर्य, सुनील मौर्य, सुजीत मौर्य , अवधेश मौर्य, श्रवण मौर्य, भोला शर्मा, निहाल मौर्य, उदयनारायण मौर्य, सतीश मौर्य, अरुण मौर्य, प्रदुम्न मौर्य, शिव नारायण मौर्य, दीपक मौर्य, गिरधारी मौर्य , हीरालाल मौर्य, महेंद्र मोर्य, संजीव , राजू विश्वकर्मा , योगेंद्र कुमार मौर्य इत्यादि अतिथि गण तथा कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे, संचालन अजित कुमार मौर्य तथा अध्यक्षता नसीम खान ने  किया ।

Post a Comment

0 Comments