लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चंदौली/चकिया-क्षेत्र के पचवनिया गांव में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व युवा समाज सेविका दिव्या जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न किया गया जिसमें की मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश कार्य कारीणी समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किये
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कार्यकर्ता थे और उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगा अनुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की धारा दी
कहा कि वह भारत की एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने लोगों को अपने विचारों और कार्यों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र की अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए कई कार्य किए जिससे वे आज भी स्मरणीय हैं उनका कहना था कि किसी भी व्यक्ति को अपने दृष्टिकोण को सामने रखने का पूरा अधिकार है प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए और शासन में शामिल किया जाना चाहिए इस विचारधारा के चलते उन्होंने देश में लोकतंत्र की एक अलग परिभाषा को जन्म दिया , हम उनकी पुण्य तिथि पर सादर नमन करते हैं।
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी इन सभी के अलावा एक विचारक भी थे वे अपनी समृद्ध संस्कृति के आधार पर देश को बढ़ावा एवं उसका विकास करना चाहते थे और अंग्रेजों द्वारा छोड़ी गई पश्चिमी और भावनाओं को खत्म करना चाहते थे आजादी के तुरंत बाद भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी हालांकि उन्हें यह पता था कि भारत के लोकतंत्र शुरू से है यह अंग्रेजों की देन नहीं है बल्कि मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए हैं वे अपनी समस्या लेकर सरकार के पास उसके निवारण के लिए जा सकते हैं
इस दौरान पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ,जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, हरिवंश उपाध्याय , मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार जायसवाल ,कृष्णा कुमार, शशी कांत श्रीवास्तव ,सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 Comments