लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)
चंदौली/बबुरी- केंद्रीय कौशल विकास उद्यमिता मंत्री एवं चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे बुधवार को चंदौली जनपद के 1 दिवसीय दौरे पर रहें जहां उन्होंने सबसे पहले चंदौली स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की और कुछ कार्यों को लेकर के आवश्यक दिशा निर्देश तथा बातचीत किए जिसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार से बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव पहुंचे
जहां पर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम प्यारे सिंह जी के स्मृति द्वार का लोकार्पण किए तथा फीता काटकर शुभारंभ किए जिसके बाद स्वर्गीय राम प्यारे सिंह के पोते सुरेंद्र सिंह जी के आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय राम प्यारे सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पांडे ने बताया की जैसे अपने देश की सेवा करते हुए अपनी देश की आजादी के लिए जैसे शहीद हो गए वैसे ही हर एक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि अपने देश की रक्षा के लिए तन मन धन से तत्पर रहे व आगे आए उन्होंने कहा कि अपने परिवार घर बार और दुख सुख को भूल देश के कई महान सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी ताकि आने वाली पीढ़ी स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले सकें स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के हर तबके और देश के हर भाग के लोगों ने हिस्सा लिया
वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे बलिया के सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह मस्त ने कहा कि स्वतंत्र भारत का हर एक व्यक्ति आज इन वीरों और महापुरुषों का ऋणी है जिन्होंने अपना सब कुछ छोड़ संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया भारत माता के महान सपूत आज हम सब के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है इनकी जीवन गाथा हम सभी को उनके संघर्षों की बार-बार याद दिलाती है और प्रेरणा देती है
वही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गांव के गरीब व असहाय व्यक्तियों में डॉ महेंद्र नाथ पांडे के हाथों से कंबल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें की 1000 गरीबों को कंबल बांटा गया
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चकिया विधायक शारदा प्रसाद पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान राणा प्रताप सिंह उमाशंकर सिंह काशीनाथ सिंह रावटसगंज के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार जिला विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव चकिया विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे सांसद प्रतिनिधि कैलाश नाथ दुबे भाजपा नेता दिव्यांशु द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडे चकिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह शहाबगंज मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान अशोक पांडे
वही भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह भारतीय जनता पार्टी की चंदौली जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल सायरा बानो जानकी तिवारी सुषमा गिरी सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे




0 Comments