Ticker

6/recent/ticker-posts

हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रविदास जयंती



संवाददाता (उमाशंकर मौर्य)

चंदौली/सैदूपुर-ग्रामीण क्षेत्रों  में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती। जगह जगह  पंडाल बनाकर संत शिरोमणि  जी का प्रतिमा बैठाकर भजन कीर्तन करते रहे लोग।इसी  क्रम में क्षेत्र के गांधीनगर रसिया  सैदूपुर सरैया,  बसाढ़ी, खरौझा, बन रसिया शाहपुर सहित तमाम गांव मे  भी अद्भुत तरह से मनाई  गई रविदास जयंती ।गांधीनगर गांव के रबिदास जी के मंदिर की जगह के बारे में अगर बताया जाए तो अद्भुत आस्था  वाली जगह है मंदिर के चारों तरफ  अद्भुत दृश्य  रहता  है। रविदास जयंती के दिन हजारों श्रद्धालु रविदास मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रसाद, भोजन कर जाते हैं रविदास जयंती के मौके पर गांव सहित क्षेत्रों के  युवाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ  डीजे और गाजे-बाजे के साथ नाचते झूमते जुलूस लेकर मंदिर के पास गांधीनगर आते हैं ।गान्धीनगर (बरहुआँ)लोगों द्वारा मिलजुल कर  समिति बनाकर मेले का आयोजन किया था यह मेला पर्व  वर्षो की भांति पुणे रात भर चलता रहता है  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फीता काटकर शाहपुर ग्राम प्रधान लोकनाथ द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया।

Post a Comment

0 Comments