Ticker

6/recent/ticker-posts

शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल कूद जीवन में बहुत जरूरी - अश्वनी दुबे


लोकपति सिंह (जिला संवाददाता)

इलिया -युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल  चंदौली के तत्वाधान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को
 सैदूपुर स्थित किसान इण्टर कालेज परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम  का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे व प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह  ने  संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।
  मुख्य अतिथि अश्वनी दुबे ने कहा शिक्षा के साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल कूद जीवन में बहुत जरूरी हैं ।इसका आयोजन इसी तरह समय समय पर होना चाहिए । अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की  कमी नही है । उन्हें खेल के माध्यम से तरासने की जरुरत है। लंबी कूद प्रतियोगिता में अनिल तकियापर प्रथम,  संजय बुढमांव, द्वितीय व बलवंत भटपुरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 100 मीटर दौड़ में बलवंत भटपुरवा प्रथम,  अभय कुमार बुढमांव द्वितीय, विजय चौहान पड़रिया तृतीय स्थान, वहीं 400 मीटर दौड़ में गोलू यादव अर्जी  प्रथम, नरेंन्द्र शहाबगंज द्वितीय, विजय चौहान पड़रिया तृतीय, स्थान प्राप्त किए। 1500 मीटर दौड़ में नीरज यादव बुढमांव,प्रथम, मनोज यादव तियरा द्वितीय, रितेश रसिया ने तृतीय,स्थान प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मदनलाल, रजनीश कुमार मौर्य, अजय गुप्ता, इंद्रदेव, कैलाश, रमाशंकर, गंगाधर यादव, विकास यादव, सच्चिदानंद, सत्येंद्र कुमार सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments