Ticker

6/recent/ticker-posts

सात साल बाद मिला निर्भया को इंसाफ,सुबह 05:30बजे हुई दोषियों को फांसी

शकील शाह / दीप श्रीवास्तव

दिल्ली/ आज दिनांक 20मार्च 2020 को आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिल ही गया,आपको बताते चले कि बीते सात साल पहले दिल्ली में मेडिकल कि पढ़ाई कर रही निर्भया के साथ चार दरिंदो ने दुराचार कर मौत के हवाले कर दिया था, लेकिन सात सालो से चले आ रहे सुनवाई के आज एक अहम फैसला हुआ आज रात दो बजे से ही निर्भया केश पर फैसला चल रहा था लेकिन आज दोषियों को उनकी किए की सज़ा मिल ही गई,दिल्ली की हाई कोर्ट की याचिका में आज चाारों दोषियों को सुबह 05:30 मिनट पर तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई,और सात साल बाद जाकर निर्भया को इन्साफ मिला, जिसके कारण आज पूरे देश में खुशी का माहौल बना हुआ है कि आज सच्चाई की जीत हुई, आपको बताते चले कि अगर हाई कोर्ट ने यह फैसला फहले ही ले लिया होता तो आज बहुत सी ऐसी जिंदगियां बची होती,जो दुराचार का शिकार हुई है,फिर भी आज ऐसे अपराधियों के दिल में भय जरूर पैदा हुआ होगा जो ऐसे घटिया कर्म को अंजाम देते है,वैसे हाई कोर्ट के इस फैसले से आज निर्भया के परिवार को भी इन्साफ और सुकून मिला। फांसी होने के बाद 06:20 मिनट पर दोषियों के शव को उतारा गया।

Post a Comment

0 Comments