कार्तिकेय पांडेय (संवाददाता)
चंदौली/चकिया- नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 महाकाली नगर के पूर्व सभासद कल्लू चौहान को अपशब्द कहना उस समय भारी पड़ गया जबकि सोशल मीडिया के पत्रकार तथा पत्रकार प्रेस क्लब के चकिया तहसील अध्यक्ष मुरली श्याम को पूर्व सभासद ने व्हाट्सएप के समाचार ग्रुप में लिखा कि चकिया के कुछ ऐसे सोशल मीडिया के अठन्नी छाप पत्रकार हैं जो आंखों के सामने देखने के बाद भी गलत समाचार लगाते हैं यह शब्द देखकर अन्य सोशल मीडिया के पत्रकार नाराज हो गए तथा और बात यहां तक बढ़ गई कि मामला चकिया कोतवाली पहुंच गया जहां सूचना पाकर चकिया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राणा प्रताप यादव मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए जहां कोतवाली में पहुंच कर नगर पंचायत के पूर्व सभासद कल्लू चौहान सोशल मीडिया के समस्त पत्रकारों के सामने माफी मांगे और हस्ताक्षर युक्त माफीनामा लिखकर चकिया कोतवाली के उपनिरीक्षक राणा प्रताप यादव को दिया
इस दौरान पत्रकार नासिर अली, धर्मेंद्र कुमार लोकपति सिंह उमाशंकर मौर्य आदित्य मौर्य,जिला संवाददाता कार्तिकेय पांडेय ,बिकेश कुमार, मिथिलेश ठाकुर ,मुरलीश्याम, विवेक कुमार सहित तमाम पत्रकार मौके पर मौजूद रहे


0 Comments